🔥 TRENDING ભેંસાણમાં SMCનો સપાટો! ₹1.53 કરોડનો મુ... હૈદરાબાદમાં 'પેરેડાઇઝ' ફિલ્મના પ્રિ-રિ... পণ্ডিত ঈশ্বরচন্দ্র বিদ্যাসাগরের ২০৭তম... સેગવા ગામમાં ભવ્ય શોભાયાત્રા સાથે ગણેશ... வத்திராயிருப்பு சதுரகிரி மலையில் தீ New Zealand Gear Up to Test Indian Pac...
26 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नवादा में सीसीटीवी कैमरों के संचालन की डीएम ने की समीक्षा, शेष कैमरों को जल्द चालू करने का निर्देश

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 26 Sep 2026, 07:15 PM 👁 5
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा के जिला पदाधिकारी ने जिले में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के संचालन और रख-रखाव की समीक्षा की। उन्होंने शेष कैमरों को अगले शनिवार तक चालू कर लाइव फीड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

नवादा। जिले में स्थापित एवं प्रस्तावित सीसीटीवी कैमरों के सुचारू संचालन और रख-रखाव को लेकर जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर परिषद नवादा के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 180 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाने हैं, जिनमें से 152 कैमरे अब तक स्थापित हो चुके हैं। वर्तमान में 72 कैमरों से ही लाइव फीड प्राप्त हो रही है।

जिला पदाधिकारी ने बेल्ट्रॉन द्वारा चयनित एजेंसी को निर्देश दिया कि वे अगले शनिवार तक शेष सीसीटीवी कैमरों को सुचारू रूप से चालू कर लाइव फीड उपलब्ध कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा न होने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के लिए बेल्ट्रॉन को सूचित किया जाएगा। बैठक में यह भी बताया गया कि विद्युत विभाग द्वारा सत्यापित सीसीटीवी कैमरों के विद्युत मीटर का रिचार्ज 27 सितंबर तक अग्रिम रूप से कराया जा चुका है। शेष कैमरों के विद्युत मीटर का रिचार्ज सत्यापन के बाद कराया जाएगा।

जिला पदाधिकारी ने सभी स्थापित सीसीटीवी कैमरों का अगले पांच वर्षों तक नियमित रख-रखाव एवं आवश्यक तकनीकी सहयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला नियंत्रण कक्ष में सभी कैमरों के डिस्प्ले को सुचारू रूप से चालू रखने पर भी जोर दिया, ताकि जिले में स्थापित कैमरों की प्रभावी एवं सतत निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद नवादा समीर कुमार, डीआईओ श्रीमती श्रेया वर्मा, आईटी मैनेजर दयानंद ठाकुर सहित सीसीटीवी कैमरों की स्थापना एवं रख-रखाव से संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
📲Get App