🔥 ट्रेंडिंग સામ્રાટભાઈ પાટીલે ઓલ્ડ હોમ વૃદ્ધો માટે... सरेगामा ने FY28-FY30 में ₹1,200 करोड़... अरमान मलिक: ‘बट्टा बॉम्मा’ से वैश्विक... प्रिया रागु: तमिल घर ने कैसे बनाया संग... विज़ी द्वारा 9 नवम्बर 2026 को प्रकाशित... केंद्र ने यूजीसी इक्विटी नियमों की समी...
09 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

नवादा में 'सबका सम्मान' जनसुनवाई: डीएम रवि प्रकाश ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, छह परिवादों का निष्पादन

✍️ रिपोर्टर: Ramlakhan Kumar 🗓 09 नव. 2026, 07:51 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के तहत नवादा में आयोजित जनसुनवाई में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने आम नागरिकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान कुल छह परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया।

नवादा, 09 नवंबर 2026। बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ के तहत सोमवार को जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित की गई। समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में हुई इस बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान कुल छह परिवाद प्राप्त हुए।

प्राप्त आवेदनों में रोह थाना क्षेत्र के देवनपुरा निवासी भगवान सिंह ने जमीन मापी, रजौली थाना क्षेत्र के करमा निवासी ललिता देवी ने भूमि विवाद, पकरीबरावां थाना क्षेत्र के मेधीपुर निवासी मदन सिंह ने चापाकल लगवाने तथा नगर थाना क्षेत्र के सुलेमान नगर निवासी शहनाज आलम ने भूमि विवाद से संबंधित शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा अन्य परिवादियों ने भी अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दिया।

जिला पदाधिकारी ने सभी शिकायतों को सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों की नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों को जांच एवं कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारियों के पास भेजा गया। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी परिवादों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए और शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।

गौरतलब है कि ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ के तहत प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित करने की व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों से जुड़े कार्यों में होने वाली परेशानियों से राहत प्रदान करना है।
📲Get App