🔥 ट्रेंडिंग बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने गयाजी के... हाथी मंदिर के पास खराब पड़ा वाटर कूलर,... प्रेती ज़िंटा: थिएटर में कम दर्शक, फ़ि... अरुणाचल के मुख्यमंत्री कंदु ने सोमनाथ... अरुणाचल के ऊपरी सबांसीरी परियोजना को ह... अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने सेना के...
25 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

नवादा में ऑनलाइन लोन के नाम पर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल व फर्जी सिम बरामद

✍️ रिपोर्टर: Ramlakhan Kumar 🗓 24 सित. 2026, 07:58 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा पुलिस ने ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चार एंड्रॉयड मोबाइल और फर्जी सिम बरामद हुए हैं।

नवादा जिले के वारसलीगंज थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक फर्जी सिम कार्ड भी बरामद किया है। यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर वारसलीगंज थाना क्षेत्र के जारण बगिया में की गई छापेमारी के दौरान हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वारसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवाय गांव निवासी गौरव कुमार (25 वर्ष) और मीरबिघा निवासी नितीश कुमार (20 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपराधियों ने खुलासा किया कि वे बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस जैसी कंपनियों के नाम पर लोगों को ऑनलाइन लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करते थे। वे कस्टमर डेटा और फेसबुक से प्राप्त मोबाइल नंबरों पर संपर्क करते थे। लोगों को विश्वास में लेने के बाद, वे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो और ईमेल आईडी जैसी निजी जानकारी मांगते थे और फिर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसे ऐंठ लेते थे।

पुलिस ने इस मामले में वारसलीगंज थाना कांड संख्या 684/26 दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी, एसआई सुनील कुमार, पीएसआई मनोज कुमार राय और एएसआई पप्पू कुमार शामिल थे।
📲Get App