🔥 TRENDING બાયડના સાઠંબા નજીક સરદારપુરા ગામે કપાસ... બાયડના સાઠંબા નજીક સરદારપુરા ગામે કપાસ... अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिल... Nagaland Lottery Draw: Rs 1 Crore Jack... RIMS Marks World Stroke Day in Imphal Manipur CM seeks greater central aid i...
29 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Agriculture

नवादा में जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का शुभारंभ, किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 29 Oct 2026, 07:42 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कृषि विभाग के तत्वावधान में नवादा में आयोजित दो दिवसीय किसान मेला का शुभारंभ जिला कृषि पदाधिकारी अजीत प्रकाश ने किया। मेले में किसानों को सरकारी योजनाओं, अनुदान और आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी प्रदान की गई।

कृषि विभाग के तत्वावधान में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा), नवादा द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा अजीत प्रकाश ने किया। जिला कृषि प्रक्षेत्र, शोभिया में आयोजित यह मेला 30 अक्टूबर 2026 तक चलेगा।

मेले में किसानों ने उन्नत कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। विभिन्न विभागों के स्टॉल के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं, अनुदान और आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रविकांत चौबे एवं अंगद कुमार ने किसानों को रबी फसलों की उन्नत खेती, कीट-व्याधि प्रबंधन तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती की तकनीकों से अवगत कराया।

इस दौरान सिरदला प्रखंड के युवा किसान अनुराग कुमार ने समेकित कृषि प्रणाली एवं मल्टी लेयर फार्मिंग की जानकारी साझा की। वहीं, रोह प्रखंड के युवा किसान गुरु सरंग ने बकरी पालन में किए जा रहे नवाचारों और अपने अनुभवों को साझा किया।

मेले के पहले दिन जिले के आठ प्रखंडों से आए किसानों ने भाग लिया और कृषि वैज्ञानिकों एवं विभागीय अधिकारियों से अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम में कृषि अभियंत्रण, उद्यान, भूमि संरक्षण, बीज उत्पादन एवं विपणन, बीज विश्लेषण और मिट्टी जांच सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कृषि कर्मी उपस्थित रहे।
📲Get App