🔥 ट्रेंडिंग ओडिशा में विजिलेंस ने छापे मारे; सुंदर... ओडिशा छात्र संघ चुनाव: कानक न्यूज़ मध्... રાજકોટના ખોખડદળમાં ભારે વરસાદ सितारमण के आंध्र कार्यक्रम के वायरल वी... स्री सिटी में बॉयलर विस्फोट में चार श्... केंद्र ने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के स्...
05 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नवादा में डाक पार्सल वाहन से 40 लाख रुपये की शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
अपराध

नवादा में डाक पार्सल वाहन से 40 लाख रुपये की शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Ramlakhan Kumar 🗓 05 अक्टू. 2026, 06:35 PM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उत्पाद विभाग की टीम ने नवादा में डाक पार्सल वाहन से 241 कार्टून शराब जब्त की, जिसकी कीमत 40 लाख रुपये अनुमानित है। वाहन चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

नवादा में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डाक पार्सल वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। टीम ने वाहन संख्या BR-01 GR-25-44 की जांच के दौरान कुल 241 कार्टून शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, जब्त की गई शराब को झारखंड से पटना के दुल्हिन बाजार ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक नीरज कुमार, पिता राम प्रसाद यादव, निवासी वार्ड नंबर-9, दुल्हिन बाजार, पटना को गिरफ्तार किया गया।

उत्पाद विभाग की टीम ने जब्त शराब और वाहन को कब्जे में लेकर गिरफ्तार चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। पूछताछ के बाद आरोपी चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मामले में शराब की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
📲Get App