🔥 TRENDING دارم سے گول جانے والی سڑک خستہ حالی کا... वीरांगना झलकारी बाई की 196वीं जयंती पर... कोरर पुलिस ने भानुप्रतापपुर में गांजा... ಬೀದರ್‌ನಲ್ಲಿ 22ನೇ ಜಿಲ್ಲಾ ಕನ್ನಡ ಸಾಹಿತ್ಯ... Ludhiana Clears 3,628 Check Bounce Cas... Hussainiwala War Memorial Under Constr...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नवादा में 12 वर्षीय लापता बच्चे की सुरक्षित बरामदगी, परिवार में खुशी की लहर

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 21 Nov 2026, 05:50 PM 👁 27
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा के 12 वर्षीय बच्चे को तीन दिन बाद गया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित पाया गया, परिजनों ने राहत की सांस ली।

नवादा शहर के एक परिवार के 12 वर्षीय बच्चे को 17 नवंबर 2026 की शाम लगभग 7 बजे घर से निकला, पर देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिवार ने खोजबीन की परंतु कोई सुराग नहीं मिला।

पिता संजीव कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर 18 नवंबर 2026 को कांड संख्या 1236/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई। जांच एसआई शैलेश कुमार को सौंपी गई।

तीन दिन बाद, 20 नवंबर 2026 को रात करीब 2 बजे गया रेलवे स्टेशन पर बच्चा सुरक्षित पाया गया। परिजनों ने तुरंत स्टेशन पहुँचकर बच्चे को घर ले आए।

बच्चे के घर लौटते ही परिवार में खुशी का माहौल छा गया और परिजनों ने राहत की सांस ली।
📲Get App