🔥 ट्रेंडिंग सड़क पर गड्ढों से स्थानीय नागरिक परेशा... बीकानेर: पांचू एटीएम कैश वैन लूट मामले... जबलपुर के विक्रम छात्रावास के पूर्व छा... बीकानेर: पांचू एटीएम कैश वैन लूट मामले... गांधी सभागार में राष्ट्रीय/राज्यीय राज... औरंगाबाद जिले में NH2 सर्विस लेन पर गड...
16 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नवादा के सतगांवा में दुर्गा पूजा शांति के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च
स्थानीय

नवादा के सतगांवा में दुर्गा पूजा शांति के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च

✍️ रिपोर्टर: Ramlakhan Kumar 🗓 16 अक्टू. 2026, 09:02 PM 👁 25
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से नवादा के सतगांवा थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।

नवादा। दुर्गा पूजा के मद्देनजर सतगांवा थाना क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व बीडीओ सह सीओ मनोज कुमार एवं थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह ने किया।

पुलिस बल ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर स्थानीय लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। प्रशासन की ओर से आम नागरिकों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने, शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई।

पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। किसी भी प्रकार से शांति भंग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App