🔥 TRENDING IMD issues weather alert for Himachal... President Urges AIIMS Bilaspur Doctors... एटा के सैनिक पड़ाव में श्री रामलीला का... Virbhadra Singh's Absence at Sukhu Eve... Uttarakhand CM Calls for Digital, Fina... 120th All India Kisan Mela Concludes i...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नवादा के कौआकोल में सखी वार्ता कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं व किशोरियों को अधिकार, सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई
Local

नवादा के कौआकोल में सखी वार्ता कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं व किशोरियों को अधिकार, सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 06 Sep 2026, 05:58 AM 👁 64
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

5 सितंबर 2026 को कौआकोल प्रखंड में महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग एवं मिशन शक्ति योजना के तहत सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज प्रथा, लैंगिक हिंसा, साइबर अपराध एवं बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना जैसी विषयों पर जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम का आयोजन जिला हब फॉर एमपावरमेंट ऑफ विमेंस एवं सखी वन स्टॉप सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। स्थल कार्यक्रम संदेश जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, नवाडी, कौआकोल प्रखंड रहा। इसकी अध्यक्षता कौआकोल जीविका की प्रखंड परियोजना प्रबंधक अनुपम ने की।

मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा, शिक्षा, महिला एवं बाल संरक्षण तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, बाल विवाह की रोकथाम, इसके दुष्परिणाम एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। लैंगिक विशेषज्ञ पंकज कुमार ने दहेज प्रथा से संबंधित कानून, इसके सामाजिक दुष्परिणाम तथा लैंगिक हिंसा के खिलाफ महिलाओं को आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।

साइबर अपराध से बचाव के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 एवं राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई। उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए उपलब्ध वित्तीय सहायता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गई। सखी वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर रजनी कुमारी ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा वन स्टॉप सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम के अंत में अनुपम ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज को भी महिला एवं बाल सुरक्षा, शिक्षा तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता से ही बाल विवाह, दहेज प्रथा, महिला हिंसा एवं बाल अधिकारों के उल्लंघन जैसी सामाजिक कुरीतियों का प्रभावी रूप से उन्मूलन संभव है।
📲Get App