🔥 TRENDING IMD issues weather alert for Himachal... President Urges AIIMS Bilaspur Doctors... एटा के सैनिक पड़ाव में श्री रामलीला का... Virbhadra Singh's Absence at Sukhu Eve... Uttarakhand CM Calls for Digital, Fina... 120th All India Kisan Mela Concludes i...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र के पांचुगढ़ में गोलीकांड के बाद शांति समिति की बैठक, डीएम-एसपी ने सौहार्द बनाए रखने की अपील
Local

नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र के पांचुगढ़ में गोलीकांड के बाद शांति समिति की बैठक, डीएम-एसपी ने सौहार्द बनाए रखने की अपील

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 10 Sep 2026, 08:12 AM 👁 58
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एक सितंबर को पांचुगढ़ मोहल्ले में हुए गोलीकांड में प्यूश कुमार की मौत के बाद उत्पन्न तनाव को देखते हुए बुधवार को हिसुआ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश और पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान सहित अधिकारियों ने शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र के पांचुगढ़ मोहल्ले में एक सितंबर को हुए गोलीकांड में प्यूश कुमार की मृत्यु के बाद उत्पन्न तनाव को शांत करने के लिए बुधवार को हिसुआ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश, पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान तथा जिला प्रशासन और पुलिस के वरीय पदाधिकारी शामिल हुए। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और दोनों पक्षों के लोगों से संवाद कर क्षेत्र की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई।

अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम और एसपी ने लोगों से आपसी भाईचारा, शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की, साथ ही कहा कि किसी भी परिस्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें और अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।

उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा विवादित पोस्ट करने और उसे साझा करने से भी बचने की हिदायत दी और कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने अथवा सामाजिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने तथा पुलिस गश्त बढ़ाने का निर्देश भी दिया गया, प्रशासन ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
📲Get App