🔥 TRENDING ગુજરાત ભાડા વિધેયક ૨૦૨૬ ના વિરોધમાં અમ... અંકલેશ્વરના કાપોદ્રા પાટિયા પાસે પાણીન... Karnataka BJP calls police stations 'C... Congress, BJP Spar Over Form 7 in Karn... Pilot training aircraft makes emergenc... India vs West Indies First T20 Scoreca...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नवादा: जिला स्तरीय जन सुनवाई में 36 परिवाद दर्ज, कई समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान
Local

नवादा: जिला स्तरीय जन सुनवाई में 36 परिवाद दर्ज, कई समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 22 Aug 2026, 08:18 AM 👁 62
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार सरकार के 'सबका सम्मान, सबका आसान' अभियान के तहत नवादा में आयोजित जन सुनवाई में आम लोगों की समस्याओं को सुना गया और त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए गए।

नवादा में शुक्रवार को बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत 'सबका सम्मान, सबका आसान' पहल के तहत जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभू शरण पांडे ने की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित कुल 36 परिवाद दर्ज कराए।

जन सुनवाई के दौरान अपर समाहर्ता ने परिवादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया। शेष मामलों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रसारित कर दिया गया। इस दौरान चंपा देवी, बबली देवी, कैलाश चौहान और धनवती देवी सहित अन्य लोगों ने शौचालय निर्माण, वेतन भुगतान, अवैध रसीद निकासी और भूमि विवाद जैसे विभिन्न मुद्दे उठाए।

अपर समाहर्ता ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी और नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस जन सुनवाई का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक सुगमता से पहुंचाना है।

इसी क्रम में नवादा सदर अनुमंडल कार्यालय में भी अनुमंडल स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग ने आम लोगों की शिकायतों को सुना और संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
📲Get App