अपराध
नवाद जिला के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म
नवादा जिला के हिसुआ थाना क्षेत्र के एक गांव नाबालिग से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज आरोपी कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी
नवादा में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, BNS, SC-ST एक्ट और पॉक्सो एक्ट में कांड दर्ज, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी : डीएसपी राहुल कुमार
नवादा। जिले के हिसुआ थानाक्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस मामले को लेकर डीएसपी सदर -2 राहुल कुमार ने बाइट जारी कर पूरी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीएसपी राहुल कुमार ने कहा 9 नवंबर की शाम लगभग 5 बजे हिसुआ थानाध्यक्ष को सूचना प्राप्त हुई। डायल-112 की टीम द्वारा एक कॉल अटेंड किया गया था, जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की जानकारी दी गई थी। टीम द्वारा पीड़िता को हिसुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच-पड़ताल शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि पीड़िता को एक व्यक्ति द्वारा थाना क्षेत्र में स्थित एक मकान पर बुलाया गया था और वहां इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया।
डीएसपी ने बताया कि थानाध्यक्ष द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित (प्रिजर्व) किया गया और एफएसएल टीम को बुलाया गया। एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। साथ ही पीड़िता द्वारा पहने गए कपड़ों को भी जब्त किया गया है।
इस संबंध में पीड़िता की मां द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर कांड दर्ज किया गया है। यह कांड बीएनएस, एससी-एसटी एक्ट एवं पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में दर्ज किया गया है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया है। टीम फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, नवादा और फिर आगे के इलाज के लिए रेफर किया गया है, जहां वह अभी इलाजरत है। डीएसपी राहुल कुमार ने कहा कि अनुसंधान जारी है और पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।