🔥 ट्रेंडिंग नाना भाटेक का अस्पताल में निधन અમદાવાદ મ્યુનિસિપલ કોર્પોરેશન રસ્તા પર... लखीमपुर खीरी: आकाशीय बिजली गिरने से खे... तमिलनाडु बाय‑इलेक्शन 2026 के परिणाम: ध... यातायात नियमों के उल्लंघन पर परिवहन वि... नरसिंहगढ़ ने एमपी ट्रैवल मार्ट में पर्...
08 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

नवादा: आहर के पास झाड़ी में मिला लापता व्यक्ति का शव, करंट लगने की आशंका

✍️ रिपोर्टर: Ramlakhan Kumar 🗓 08 अक्टू. 2026, 08:30 PM 👁 17
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा के काशीचक थाना क्षेत्र में छह अक्टूबर से लापता 55 वर्षीय व्यक्ति का शव गुरुवार सुबह आहर के समीप झाड़ी से बरामद हुआ। पुलिस को प्रथम दृष्टया पैर में करंट लगने के निशान मिले हैं, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के भट्टा गांव निवासी 55 वर्षीय भरत चौधरी का शव गुरुवार की सुबह गांव से बाहर आहर के समीप झाड़ी से बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना पर डीएसपी राकेश कुमार भास्कर घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, भरत चौधरी छह अक्टूबर की रात करीब दो बजे खेत में लगे पंप का मोटर बंद करने के लिए घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। सात अक्टूबर की रात करीब 10 बजे उनकी पत्नी सुशीला देवी ने काशीचक थाना में लिखित आवेदन देकर अपने पति के लापता होने की सूचना दर्ज कराई थी।

पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद थानाध्यक्ष गौतम के नेतृत्व में एक टीम गठित कर लापता व्यक्ति की तलाश शुरू की। गुरुवार सुबह आहर के समीप झाड़ी में शव मिलने पर परिजनों ने उसकी पहचान भरत चौधरी के रूप में की।

डीएसपी राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शव के पैर में करंट लगने से बने जख्म का निशान दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि मौत का कारण करंट लगना है या कोई हत्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है।
📲Get App