🔥 TRENDING Daru ni party thay se “તેરા તુજકો અર્પણ” કાર્યક્રમ અંતર્ગત અ... ગુજ્જુ લવગુરુના પરિવારને મળી 3.50 કરોડ... जल भराव से परेशान व्यक्ति सिहामऊ रामनग... 1075 কলকাতায় কেন্দ্রীয় মন্ত্রীর সঙ্গে মুখ্য...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नवरात्रि तक सड़कें दुरुस्त न हुईं तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई।
Travel

नवरात्रि तक सड़कें दुरुस्त न हुईं तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई।

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 28 Sep 2026, 10:30 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जर्जर सड़कों पर सांसद सख्त, नवरात्रि तक मरम्मत का अल्टीमेटम

कानपुर। बारिश थमने के बाद कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने शहर की जर्जर सड़कों की स्थिति का जायजा लेने के लिए सोमवार को औचक निरीक्षण किया। सांसद ने चुन्नीगंज स्थित शनिदेव मंदिर वाली सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया और बदहाल सड़क को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही कड़ी फटकार लगाई। सांसद ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नवरात्रि तक सड़क हर हाल में दुरुस्त हो जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब बारिश का बहाना नहीं चलेगा और कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय में सड़क ठीक नहीं हुई तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि शहर की जनता को गड्ढों और जर्जर सड़कों के कारण आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान निर्माण कार्य प्रभावित होने की बात समझी जा सकती है, लेकिन अब बारिश थम चुकी है। ऐसे में सड़क मरम्मत एवं निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और जनता को तत्काल राहत दी जाए। इसके बाद सांसद ने कानपुर दक्षिण में जूही डिपो से किदवई नगर थाने तक सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेश त्रिवेदी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सड़क की खराब स्थिति पर सांसद ने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनता के पैसे से होने वाले विकास कार्यों में घटिया सामग्री का इस्तेमाल या महज खानापूर्ति पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सांसद ने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्य केवल फाइलों और बैठकों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका असर जमीन पर दिखाई देना चाहिए।
सांसद ने कहा कि वह स्वयं मौके पर पहुंचकर विकास कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा करेंगे। उन्होंने संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, शिवराम सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप मिश्रा, जल निगम के अधिशासी अभियंता प्रवीण यादव, सहायक अभियंता अमित कुमार, अभिनव दीक्षित, उपेंद्र शुक्ला सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📲Get App