🔥 TRENDING बिदर पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्कर... वाराणसी के महमूरगंज में बनारस स्वर्ण क... Kerala High Court orders police to fil... Delhi Police to Review Brij Bhushan Ac... Madras HC Bars Media from Trial in Vee... Partial Collapse as Fire Rages on Peac...
10 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 10 Oct 2026, 10:04 AM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवरात्रि-दशहरा पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, अधिकारियों को सतर्कता बरतने के आदेश

उरई, जालौन। आगामी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और धर्मगुरुओं के साथ त्योहारों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा निगरानी व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के साथ ही कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया। बैठक में धर्मगुरुओं से भी त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। प्रशासन ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, ताकि नवरात्रि एवं दशहरा पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
📲Get App