🔥 TRENDING सुमेरपुर के भैरू चौक में गरबा महोत्सव... ચોટીલા ચામુંડા માતાજીના ત્રીજા નોરતે દ... ઉજ્જૈન: બાબા મહાકાલની ભસ્મ આરતીના ભવ્ય... અમદાવાદ: પોલીસ પરિવારે DGP અને કમિશનરન... जामखेडकरमध्ये दोन चारचाकी वाहनांची समो... Jantar Mantar Performances to Shift to...
13 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

नवरात्रि के प्रथम दिन शक्तिपीठ कामांक्षी महागौरी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, पुलिस प्रशासन अलर्ट

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 13 Oct 2026, 07:12 AM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सातमील के पास स्थित मंदिर में माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे भक्त, जयकारों से गूंज रहा परिसर।

उरई, जालौन। नवरात्रि के पावन पर्व पर उरई के सातमील के पास स्थित शक्तिपीठ कामांक्षी महागौरी मंदिर में पहले दिन से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। माता रानी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए दूर-दूर से भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। नवरात्रि के अवसर पर मंदिर के आसपास मिठाई और प्रसाद की दुकानें भी सज गई हैं, जहां श्रद्धालु खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। वहीं, भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद है और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है।
माता रानी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज रहा है। श्रद्धालु माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। नवरात्रि के शुरुआती दिन से ही मंदिर में उमड़ रही भीड़ से क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है।
स्थान: उरई, जिला जालौन (उत्तर प्रदेश)
📲Get App