🔥 ट्रेंडिंग પાવાગઢમાં મહાકાળી માતા દર્શન માટે વિશા... इंडियन इंडस्ट्रीज़ ट्रेड फेयर 2026 में... हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने धर्मशाला में... हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने निवेश अनुमोद... हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने एआई सामग्री... स्पा में गर्भवती महिला पर हमला करने के...
22 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष गीतांजलि पांडे ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं के हित में निर्णय लिया

✍️ रिपोर्टर: पत्रकार शत्रुघन चौधरी 🗓 22 नव. 2026, 04:03 PM 👁 28
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के पदाधिकारी की बैठक में सर्वसम्मति से गीतांजलि पांडे को अस्थायी अध्यक्ष बनाया गया और वे कार्यकर्ताओं के हित में लंबी लड़ाई लडने का संकल्प लिया।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के पदाधिकारी की बैठक रविवार को बृहस्पति बाजार स्थित गार्डन में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष पद के लिए नाम रखे गए और सभी पदाधिकारी ने गीतांजलि पांडे को अध्यक्ष बनने के लिए कहा।

4 महीने तक के लिए अस्थायी रूप से गीतांजलि पांडे को अध्यक्ष बनाया गया है। मार्च में फिर से स्थायी अध्यक्ष के लिए चुनाव कराए जाने की बात कही गई है।

इस दौरान नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष गीतांजलि पांडे ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं सहायिकाओं की लंबित मांग के लिए लंबी लड़ाई लडेंगी, यहाँ तक कि अनिश्चितकालीन हड़ताल के जरिए कार्यकर्ताओं सहायिकाओं के हित में काम करेंगी। उन्होंने सभी अधिकारियों का आभार जताया। बैठक में बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।
📲Get App