🔥 ट्रेंडिंग केकड़ी पंचायत समिति में भाजपा ने 8 में... केरला नाड़ी में डूबने से 40 वर्षीय युव... સબ ડિસ્ટ્રિક હોસ્પિટલ ઝાલોદમાં વિશ્વ એ... श्री नीरज गुप्ता सीनियर नेता बीजेपी सम... ट्रंप, शी और पुतिन ने जारी किया 'शांति... नागालैंड डियर लॉटरी के परिणाम 20 नवम्ब...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

नदावर घाट पर डीएम और एसपी ने निरीक्षण किया

✍️ रिपोर्टर: Sandeep Kumar 🗓 14 नव. 2026, 02:21 PM 👁 70
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छठ पर्व के अवसर पर नदावर घाट पर डीएम और एसपी ने प्रशासनिक निरीक्षण किया

सलेमपुर (देवरिया)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने शनिवार को सलेमपुर स्थित प्रसिद्ध नदावर घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाट की साफ-सफाई, रोशनी, श्रद्धालुओं के आवागमन तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति देखी। उन्होंने मौके पर मौजूद नगर पंचायत के कर्मचारियों से तैयारियों की जानकारी ली और निर्देश दिया कि छठ पूजा से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं, ताकि व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

वहीं, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने घाट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता बरतने, प्रभावी भीड़ प्रबंधन करने और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए घाटों पर स्वच्छता, पर्याप्त प्रकाश और सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम समय रहते पूरे किए जाएं।

इस दौरान एसडीएम क्षितिज द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह, सलेमपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह, सभासद प्रदीप यादव, सभासद शाहबाज आलम, ग्राम प्रधान संदीप यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
📲Get App