🔥 TRENDING काशीदास बाबा जी की पूजा के लिए सहतवार... Indian Box Office Crosses Rs 4,000 Cro... West Bengal warns of strict action on... Political Tensions Rise After Pradeep... Political Momentum Builds for Kolhapur... Maharashtra Drought Updates and Mahayu...
29 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नेतरा के पास हाईवे पर हादसे में बस कंडक्टर व मिस्त्री की मौत

✍️ Reporter: NARAYAN LAL 🗓 29 Oct 2026, 01:50 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नेतरा के पास हाईवे पर हादसे में बस कंडक्टर व मिस्त्री की मौत

नेतरा के पास हाईवे पर हादसे में बस कंडक्टर व मिस्त्री की मौत टायर बदलते समय पास से गुजरे तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, नेतरा सरहद में बुधवार सुबह हुआ हादसा
सदर थाना क्षेत्र के नेतरा सरहद में बुधवार सुबह हाईवे पर बस का टायर बदल रहे कंडक्टर और मिस्त्री को अज्ञात वाहन ने टक्कर न. मार दी। हादसे में बस कंडक्टर की मौत हो गई, मिस्त्री गंभीर घायल हो गया। जिसकी बाद में मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से साइड करवाकर यातायात सुचारू करवाया। मृतक का शव सुमेरपुर उप जिला अस्पताल की मॉच्युरी में रखवाकर परिजन को सूचना दी।

सदर थाना के हेड कांस्टेबल जसवंत सिंह ने बताया कि

बुधवार सुबह सुमेरपुर से सांडेराव की ओर जा रही बस का हाईवे पर राजस्थान पंप के टायर फट गया। चालक दुर्ग सिंह ने बस को सड़क किनारे खड़ा किया। टायर बदलने के लिए कंडक्टर को बुलाया। टायर खोल खोलने के दौरान बोल्ट नहीं खुलने पर मिस्त्री सलीम को मौके पर बुलाया। दोनों टायर

खोलने में जुटे थे। इसी दौरान सुमेरपुर की तरफ से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से मिस्त्री सलीम उछलकर दूर जा गिरा, जबकि बस कंडक्टर घाणेराव के निकट दुदापुरा निवासी छगनलाल (34) पुत्र राणाराम देवासी गंभीर रूप से

घायल हो गया। दोनों को सुमेरपुर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने छगनलाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल मिस्त्री सलीम को प्राथमिक उपचार के बाद आगे रेफर कर दिया। देर रात उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
📲Get App