स्वास्थ्य
नशामुक्त समाज के निर्माण की पहल, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने युवाओं और नागरिकों को दिलाई शपथ
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव बताए, बोले- नशामुक्त समाज के निर्माण में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी।
भोपाल (मध्य प्रदेश)। नशामुक्त भारत अभियान के तहत भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने युवाओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान कलेक्टर ने उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की शपथ दिलाई। उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों और जन जागरूकता के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।
संदेश: नशामुक्त समाज, सशक्त राष्ट्र!
संदेश: नशामुक्त समाज, सशक्त राष्ट्र!