🔥 TRENDING Young Film Director Dies Shortly After... Gulte Recommends Enna Vilai as a Worth... কলকাতার চোরবাগান সর্বজনীন দুর্গাপুজো ম... आरटिया प्रतिनिधिमंडल ने बांदीकुई विधाय... Bigg Boss 20 Now Streamable in Austral... Rain‑induced Washout Leaves India‑West...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*नशा मुक्त भारत अभियान के पाँचवें सप्ताह में जैसलमेर के70 विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 18 Oct 2026, 05:35 AM 👁 8
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*नशा मुक्त भारत अभियान के पाँचवें सप्ताह में जैसलमेर के*
*70 विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*
जैसलमेर 17 अक्टूबर। मेरा युवा भारत, जिला युवा कार्यालय जैसलमेर के तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान के पाँचवें सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के लगभग 70 विद्यार्थियों ने बढचढ़ कर उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने बाइक रैली निकाली, जिसमें नशे के दुष्प्रभावों और उससे दूर रहने का संदेश दिया गया। इसके बाद गड़ीसर झील तथा राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जैसलमेर के आसपास योग एवं ध्यान सत्र आयोजित किए गए, जिनमें शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति की शपथ लेते हुए संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और अपने साथियों, परिवार एवं समाज को भी इस दिशा में इसके प्रति जागरूक करेंगे।
इस कार्यक्रम का बेहतर ढंग से सफलतापूर्वक आयोजन एवं संचालन जिला युवा अधिकारी कौस्तुभ नील सिंह भाटी के कुशल मार्गदर्शन में सहायक लेखाकार पवन कुमार एवं स्वयंसेवकों जसवंत, लोकेंद्र, मुल्तान तथा भरत के सहयोग से किया।
📲Get App