🔥 TRENDING Himanta Meets Foreign Minister in Delh... Denmark Greenlights Security Agreement... Nagaland Launches Statewide Campaign t... Amur Falcons Take Off on 3,000‑km Nons... वाराणसी में राज्य महिला आयोग की सदस्य... Manipur: KCP Militant Killed in Encoun...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नशे के खिलाफ एकजुट हुए एकाढ़ा के छात्र, लिया जीवनभर नशे से दूर रहने का संकल्प

✍️ Reporter: TARUN KUMAR 🗓 19 Nov 2026, 10:40 PM 👁 31
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नशे के खिलाफ एकजुट हुए एकाढ़ा के छात्र, लिया जीवनभर नशे से दूर रहने का संकल्प

नशे के खिलाफ एकजुट हुए एकाढ़ा के छात्र, लिया जीवनभर नशे से दूर रहने का संकल्प

नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने युवाओं को किया प्रेरित, गांव की गलियों में निकली जागरूकता रैली

एकाढ़ा (शेखपुरा), 19 नवंबर। नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोक लगाने और युवा पीढ़ी को इसके दुष्परिणामों से बचाने के उद्देश्य से गुरुवार को एकाढ़ा मॉडल +2 उच्च विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्रह्माकुमारी राधिका बहन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर नशा मुक्ति के संकल्प और जागरूकता नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने नशे के शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशा किसी एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इसकी लत इंसान की सेहत, सम्मान और भविष्य को बर्बाद कर देती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, अच्छे संस्कार और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अपनी ऊर्जा लगाने की अपील की।
कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण पहलू सामूहिक नशा मुक्ति प्रतिज्ञा रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हाथ उठाकर संकल्प लिया कि वे न तो स्वयं किसी प्रकार के नशे का सेवन करेंगे और न ही अपने आसपास किसी को इसकी गिरफ्त में आने देंगे। साथ ही लोगों को जागरूक कर नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।
इसके बाद विद्यालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः विद्यालय पहुंची। हाथों में नशा मुक्ति का संदेश लिखी तख्तियां लेकर चल रहे बच्चों ने 'नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो', 'नशा मुक्त समाज, स्वस्थ समाज' और 'नशा है मौत का द्वार' जैसे नारों से ग्रामीणों को जागरूक किया। रैली के माध्यम से बच्चों ने लोगों को नशे से दूर रहने और अपने परिवार को सुरक्षित रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने ब्रह्माकुमारी राधिका बहन सहित सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे की बुराई से बचाने के लिए विद्यालय में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।
📲Get App