🔥 ट्रेंडिंग पंजाब के गुरदासपुर में सीमा के पास दो... हरियाणा सरकार ने IPS, HPS अधिकारियों क... द ट्रिब्यून पर 'मेडिकल कैटेगरी डाउनग्र... अदालत ने कहा: कारिज परमिट आवेदक कानूनी... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्... छत्तीसगढ़: नक्सल डंप से एके-47 सहित चा...
21 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नेस्टॉरिया ग्रुप की 6वीं वर्षगांठ पर मिला प्रतिष्ठित सम्मान, धोलेरा सर के विकास के प्रति समर्पण को सराहा
बिज़नेस

नेस्टॉरिया ग्रुप की 6वीं वर्षगांठ पर मिला प्रतिष्ठित सम्मान, धोलेरा सर के विकास के प्रति समर्पण को सराहा

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 09 सित. 2026, 07:20 AM 👁 45
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

धोलेरा सर को बताया विकसित और आत्मनिर्भर भारत के भविष्य की मजबूत नींव

उदयपुर, राजस्थान। नेस्टॉरिया ग्रुप की छठवीं वर्षगांठ के अवसर पर उदयपुर में आयोजित विशेष समारोह में ‘पीपल मैन ऑफ इंडिया’ डॉ. रघुराज प्रताप सिंह को उनके उत्कृष्ट व्यावसायिक सहयोग, मजबूत साझेदारी और धोलेरा सर के विकास के प्रति निरंतर समर्पण के लिए प्रतिष्ठित ‘कोर बिजनेस एसोसिएट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने नेस्टॉरिया ग्रुप के चेयरमैन शिव कुमार तोमर, एमडी नितिन सिंह तोमर, सीईओ मोहन सिंह तोमर, प्रताप सिंह तोमर सहित कंपनी के समस्त नेतृत्व और पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया। डॉ. सिंह ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए महज एक पुरस्कार नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और मजबूत व्यावसायिक साझेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक जिम्मेदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। धोलेरा सर को बताया भारत के भविष्य की तस्वीर डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने धोलेरा सर को भारत के भविष्य की महत्वपूर्ण विकास संभावनाओं में से एक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से जुड़े इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, टेक्नोलॉजी और निवेश के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में धोलेरा सर न केवल भारत, बल्कि वैश्विक स्तर पर आधुनिक विकास और निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर सकता है।
उन्होंने कहा, “धोलेरा सर केवल एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के भविष्य की एक मजबूत नींव है। इसके विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरा समर्पण निरंतर जारी रहेगा।” इस अवसर पर डॉ. सिंह ने नेस्टॉरिया ग्रुप की छह वर्षों की सफल यात्रा के लिए चेयरमैन, प्रबंधन एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी तथा संगठन के आगामी विस्तार और सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। सम्मान से बढ़ी जिम्मेदारी और मजबूत हुआ संकल् —धोलेरा सर के विकास एवं भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पण जारी रहेगा।
📲Get App