🔥 TRENDING हजारीबाग में अवैध शराब पर छापामारी, 34... Meghalaya Government Withdraws Coal Mi... Tripura HC Dismisses FIR Against TMC L... BJP to Open 34th Permanent Unit Office... Three Rare Bird Species Spotting at Su... Himachal Pradesh to Impose Uniform Rat...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नासिक के येवला निफाड दिंडोरी कई तहसील में RCRC सर्वेक्षण: ग्रामीण महिलाओं के कौशल और अपेक्षाओं की पहचान

✍️ Reporter: प्रविण भाऊसाहेब पाटील 🗓 26 Nov 2026, 05:47 PM 👁 25
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पिंपलगांव जलाल में 18 से 30 वर्ष की महिलाओं के बीच RCRC SAH ANUSANDHAN सर्वेक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें ग्रामीण महिलाओं की जिम्मेदारियों, कौशल और भविष्य की अपेक्षाओं की जानकारी एकत्रित की गई।

नासिक जिले के येवला, निफाड, दिंडोरी,देवळा तहसील स्थित पिंपलगांव जलाल में RCRC (SAH ANUSANDHAN SURVEY) के अंतर्गत 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग की चयनित महिलाओं का सर्वेक्षण उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के दैनिक जीवन, उनकी जिम्मेदारियों, कार्यों, कौशल, समस्याओं, अपेक्षाओं और भविष्य के अवसरों को समझना था। रिपोर्ट के अनुसार, येवला, निफाड, देवळा और दिंडोरी तालुका समेत महाराष्ट्र के अन्य क्षेत्रों में भी इस सर्वेक्षण अभियान को संचालित किया जा रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं सुबह जल्दी उठने से लेकर रात को सोने तक लगभग 8 से 10 घंटे विभिन्न कार्यों में व्यस्त रहती हैं। खेती-कसानी, घरेलू कामकाज, पशुपालन (गाय, बकरी, भेड़), सिलाई-कढ़ाई, बुनाई तथा मजदूरी जैसे अनेक कार्य महिलाएं करती हैं। इनमें से कुछ कार्यों का उन्हें आर्थिक पारिश्रमिक मिलता है, जबकि कई कार्य वे बिना किसी आर्थिक लाभ के करती हैं। इसके साथ ही घर में पढ़ाई करने वाले बच्चों की देखभाल, बुजुर्ग सास-ससुर और माता-पिता की जिम्मेदारी भी वे बखूबी निभाती हैं। इतनी सारी जिम्मेदारियां निभाने के बावजूद महिलाओं को स्वयं की शिक्षा, व्यक्तित्व विकास, सामाजिक संवाद और नए अवसरों की तलाश के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता।

सर्वेक्षण के दौरान मार्गदर्शक रिटू मैडम ने स्वयं उपस्थित रहकर टीम को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। महिलाओं को प्रश्नावली के प्रत्येक प्रश्न का उद्देश्य सरल भाषा में समझाया गया, जिसके बाद उन्होंने बिना किसी संकोच के अपने विचार एवं आवश्यक जानकारी साझा की। प्रगति अभियान नासिक की ओर से प्रविण पाटील, राहुल मढवई, इशांत जाधव और किरण अंबवले ने इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। विशेष बात यह रही कि स्वयं गांव में पहुंचकर महिलाओं की समस्याओं को समझना और उन्हें अपनी बात रखने का अवसर प्रदान करना इस पहल की सराहनीय विशेषता रही।

महिलाओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए रिटू मैडम और पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। सर्वेक्षण के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की वास्तविक परिस्थितियों को समझकर उनके विकास के लिए आवश्यक अवसर, मार्गदर्शन और नई संभावनाओं की दिशा निर्धारित करने में मदद मिलेगी। महिलाओं के चेहरों पर संतोष और सर्वेक्षण के प्रति उनका उत्साह इस पहल की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है, जो उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।v
📲Get App