🔥 TRENDING Noida: Child Dies in Tragic Incident o... Tamil Nadu Chief Minister Vijay Sworn... Novak Djokovic suffers first‑round def... Tamil film "Mandaadi" to debut in IMAX... One-Third of Gujarat Districts Face 50... Diesel price in Dindigul rises to Rs 1...
31 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

नरौना चौराहे पर चला विशेष यातायात जागरूकता अभियान

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 31 Aug 2026, 07:24 AM 👁 16
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीट बेल्ट, हेलमेट, मोबाइल फोन, नो-पार्किंग समेत यातायात नियमों के प्रति वाहन चालकों को किया जागरूक

कानपुर। सुगम यातायात योजना (Reducing Traffic Congestion–RTC Scheme) के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत 30 अगस्त 2026 को नरौना चौराहा, कानपुर नगर में विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में सेक्टर प्रभारी एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा संचालित किया गया। इस दौरान वाहन चालकों को सीट बेल्ट, हेलमेट व स्ट्रैप का प्रयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, ब्लैक फिल्म, नो-पार्किंग, तीन सवारी तथा नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के संबंध में जागरूक किया गया। यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए वाहन चालकों को पम्पलेट भी वितरित किए गए। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ-साथ अन्य राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा शहर में सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। यातायात पुलिस कमिश्नरेट, कानपुर नगर
📲Get App