🔥 TRENDING ರಾಷ್ಟ್ರೀಯ ಸ್ವಯಂಸೇವಕ ಸಂಘದ 101ನೇ ವರ್ಷದ ಸ... पचनदा मेले की तैयारियों को लेकर पुलिस-... BJP, AAP Clash Over Yamuna Cleanliness... Pakistan Names Senior Official for SCO... IIT Delhi Tops India in QS Sustainabil... जरहाभाठा बिलासपुर चौक में लंबा जाम, या...
16 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

निर्माणाधीन साइबर थाने का अपर पुलिस अधीक्षक ने किया आकस्मिक निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 16 Nov 2026, 06:42 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, निर्धारित मानकों के अनुरूप समय से कार्य पूरा कराने पर जोर; साफ-सफाई और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के भी निर्देश।

उरई, जालौन। जनपद जालौन में पुलिस व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 16 नवंबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने निर्माणाधीन साइबर थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता को परखा और संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सामग्री का प्रयोग करते हुए निर्माण कार्य को समय से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने साइबर थाना परिसर की साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद साइबर थाना सुचारु रूप से संचालित हो सके। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक जालौन सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
📲Get App