🔥 TRENDING Chittorgarh: Gangsters break iron shee... Golden King Marwari Horse Worth ₹21 Cr... Woman Dies of Heart Attack After Monke... बहराइच में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभ... GTA 6 Soundtrack Unveiled: Lana Del Re... Meet Brothers release devotional singl...
16 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नारौली डांग में सरपंच पद के लिए आज चुनाव, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, गांव में चुनावी माहौल गरमाया

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 16 Nov 2026, 04:34 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नारौली डांग में सरपंच पद के लिए आज चुनाव, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, गांव में चुनावी माहौल गरमाया
नारौली डांग। ग्राम पंचायत नारौली डांग में सरपंच पद के लिए आज 16 नवंबर को चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव को लेकर गांव में उत्साह का माहौल बना हुआ है। सरपंच पद के प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में मतदाताओं से समर्थन की अपील कर रहे हैं।
चुनाव को लेकर प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों ने प्रचार-प्रसार में पूरी ताकत लगा दी है। गांव के विभिन्न मोहल्लों में मतदाताओं से जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है। चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद प्रत्याशी अपने चुनाव चिन्ह के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंच बना रहे हैं।
आज होने वाले मतदान को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। सभी प्रत्याशियों की निगाहें मतदाताओं पर टिकी हुई हैं। अब देखना यह होगा कि नारौली डांग की जनता किस प्रत्याशी के सिर पर सरपंच पद का ताज सजाती है।
📲Get App