🔥 ट्रेंडिंग पुर्तगाल से संन्यास के बाद क्रिस्टियान... कर्नाटक के मंत्री डीके शिवाकुमार ने सि... ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड ODI सीरीज़:... चक्रधर्पुर डिवीजन में 16 MEMU और पेसें... आदर्श कुटुंबम् हाउस नं: 47 (AK 47) ने... बिग बॉस 20 प्रीमियर पर युवा और स्काउट...
12 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नारहिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 72 लीटर नेपाली शराब के साथ 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, 3 बाइक जब्त

✍️ रिपोर्टर: Md Parwez 🗓 12 नव. 2026, 11:44 AM 👁 13
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नारहिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 72 लीटर नेपाली शराब के साथ 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, 3 बाइक जब्त

नमस्कार! आप देख रहे हैं Need24 News।

मधुबनी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शराब तस्करी के खिलाफ नारहिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 72 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद की है। इस दौरान मौके से तीन बाइक भी जब्त की गई हैं।

पुलिस ने इस मामले में 19 वर्षीय युवक अर्जुन कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक झिटकी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, इस मामले में नारहिया थाना कांड संख्या 127/26, दिनांक 11 नवंबर 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, इस तस्करी में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।

अब देखना होगा कि पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करी के नेटवर्क पर कितनी लगाम लगती है।

मधुबनी से Md Parwez की रिपोर्ट, Need24 News।
📲Get App