🔥 TRENDING Nagaland Dear Magic Sunday Lottery Ann... NTA Gets 13.10 Lakh JEE Main 2027 Appl... India Reverses Poverty Trend Over Past... 16 killed in tragic incident in Manipu... 16 dead, about 600 hospitalized after... Manipur Sends Suspicious Liquor Sample...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नौरंगदेसर में 12 अक्टूबर से लगेगा लेमन जीरा का विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं को मिलेंगी अनेक सुविधाएं
Local

नौरंगदेसर में 12 अक्टूबर से लगेगा लेमन जीरा का विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं को मिलेंगी अनेक सुविधाएं

✍️ Reporter: Yash karyani 🗓 03 Oct 2026, 03:42 PM 👁 218
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सालासर धाम यात्री सेवा संघ द्वारा नौरंगदेसर (हनुमानगढ़) में 12 अक्टूबर से लेमन जीरा का विशाल भंडारा शुरू किया जा रहा है। इस भंडारे में श्रद्धालुओं को भोजन, जल सेवा, चिकित्सा और रात्रि विश्राम जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी।

सालासर धाम की यात्रा पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से सालासर धाम यात्री सेवा संघ की ओर से नौरंगदेसर (हनुमानगढ़) में इस वर्ष भी लेमन जीरा का विशाल भंडारा लगाया जा रहा है। यह सेवा 12 अक्टूबर 2026 से प्रभु की इच्छा तक निरंतर जारी रहेगी। सेवा संघ से जुड़े हनुमानगढ़वासी सदस्य पिछले कई वर्षों से श्रद्धालुओं के लिए यह सेवा कार्य करते आ रहे हैं।

इस भंडारे में श्रद्धालुओं को शुद्ध देसी घी का भोजन, लेमन जीरा, जल सेवा, चाय, ब्रेड पकौड़ा, फ्रूट चाट, आइसक्रीम, फास्ट फूड, मेडिकल सेवा, स्नान की सुविधा एवं रात्रि विश्राम जैसी विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सेवा संघ के सदस्यों ने बताया कि सालासर धाम की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें सेवा एवं प्रसाद का लाभ मिल सके, इसी भावना से यह सेवा प्रतिवर्ष की जाती है।

संघ का उद्देश्य “सेवा ही सच्ची भक्ति है” की भावना के साथ श्रद्धालुओं की सेवा करना है। सेवा कार्य में कृष्ण कुमार, तुलसी रामानी, अक्षय कारयानी, विनोद रोघा, लोकेश खन्ना, जीतू गड़वाल, दीपक टोलानी, कुणाल कटारिया, शंकर मिश्रा एवं विनोद खन्ना सहित अन्य सेवाभावी सदस्य सहयोग कर रहे हैं। सालासर धाम यात्री सेवा संघ ने श्रद्धालुओं से इस सेवा का लाभ लेने तथा सेवा कार्य में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया है।
📲Get App