🔥 ट्रेंडिंग बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के सैनिक ने ट्... त्रिपुरा ने शुरू की माह-भर चलने वाली स... सीमा ने एशियाई खेलों में 16 वर्ष के इं... VST ने सितंबर 2026 में 4,950 ट्रैक्टर... हिमाचल राजस्व मंत्री बोले: भूमि अधिकार... बिहार STET 2026: दूसरा डमी एडमिट कार्ड...
01 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

नेपाल में 808 ग्राम स्मैक के साथ बहराइच के तीन युवक गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Pramod Kumar 🗓 01 अक्टू. 2026, 03:02 PM 👁 17
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नेपालगंज में मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो और बांके जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने एक होटल में छापेमारी कर 808 ग्राम स्मैक के साथ तीन भारतीय युवकों को पकड़ा है। गिरफ्तार युवक बहराइच जिले के नानपारा के रहने वाले हैं।

नेपाल के नेपालगंज में मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो और बांके जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने एक होटल के कमरे में छापेमारी कर 808 ग्राम स्मैक के साथ तीन भारतीय युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नेपालगंज उपमहानगरपालिका के वार्ड नंबर-2 स्थित सिने रॉयल सिनेमा घर के पास एक होटल में की गई।

गिरफ्तार युवकों की पहचान नानपारा के मिरियासी टोला निवासी 21 वर्षीय रिजवान अहमद इदरीसी, 18 वर्षीय माज अहमद और 26 वर्षीय रफत खान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारतीय नंबर प्लेट वाली एक स्कूटी भी बरामद की है। ब्यूरो के अनुसार, यह स्कूटी अब्दुल खान पुत्र अल्ताफ खान के नाम से आरटीओ कार्यालय में पंजीकृत है।

नेपाल के संबंधित अधिकारियों ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। इस मामले में मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
📲Get App