🔥 TRENDING Srinagar Touches Freezing Point as Gul... J&K DSEJ Announces New Timings for Gov... Traffic Halted on Gadoora‑Umerhair Roa... BJP to contest all 117 Punjab Assembly... 13-year-old boy in Dhar’s Dabra area s... Sikh Community Holds Nagar Kirtan in I...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नोनिया महासंघ के सम्मेलन में समाज के अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी की उठी मांग

✍️ Reporter: Amit kumar 🗓 22 Nov 2026, 04:52 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
योगापट्टी। प्रखंड क्षेत्र स्थित विवाह भवन में रविवार को नोनिया महासंघ की ओर से भव्य सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पश्चिम चंपारण सहित आसपास के जिलों से नोनिया समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, राजनीतिक भागीदारी, आरक्षण, सामाजिक सम्मान और संवैधानिक अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज के हक और अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन संयोजक गोरख महतो ने किया, जबकि आयोजन की व्यवस्था बगही पुरैना के पूर्व सरपंच नरेश महतो ने संभाली। सम्मेलन में वक्ताओं ने केंद्र और बिहार सरकार के समक्ष नोनिया समाज की विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने नोनिया समाज की उपजातियों को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की सूची में उचित स्थान देने, बिहार में नोनिया आयोग का गठन करने तथा नोनिया जाति को मछुआरा सूची में शामिल करने की मांग की। इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की नीतिगत योजनाओं में समाज को उचित आरक्षण एवं भागीदारी देने की बात कही गई। सम्मेलन में बेतिया विधायक रेणु देवी को मंत्री बनाए जाने तथा स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शहीद बुद्धू नोनिया को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग भी उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि नोनिया समाज की आबादी काफी अधिक होने के बावजूद राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में अपेक्षित भागीदारी नहीं मिल पा रही है। केंद्र और बिहार सरकार में समाज के लोगों को मंत्री पद पर उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी है। वहीं पश्चिम चंपारण जिले से समाज के किसी योग्य एवं शिक्षित व्यक्ति को विधान परिषद सदस्य बनाए जाने की मांग भी उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, संगठन और राजनीतिक जागरूकता बेहद जरूरी है। जब तक समाज के लोग एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज नहीं उठाएंगे, तब तक उन्हें अपेक्षित सम्मान और राजनीतिक भागीदारी मिलना मुश्किल है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के प्रति जागरूक होने तथा सामाजिक एकता को मजबूत बनाने की अपील की। सम्मेलन में संघ के अध्यक्ष रामू चौधरी, महासचिव दुर्गेश सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष आरती कुमारी, संयोजक गोरख चौधरी, राधेश्याम चौधरी, प्रेम चौधरी, राहुल कुमार, मुखिया डॉ. कैलाश महतो, जटा महतो और कपिल देव चौहान सहित नोनिया समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, संगठन और राजनीतिक जागरूकता बेहद जरूरी है। जब तक समाज के लोग एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज नहीं उठाएंगे, तब तक उन्हें अपेक्षित सम्मान और राजनीतिक भागीदारी मिलना मुश्किल है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के प्रति जागरूक होने तथा सामाजिक एकता को मजबूत बनाने की अपील की।
सम्मेलन में संघ के अध्यक्ष रामू चौधरी, महासचिव दुर्गेश सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष आरती कुमारी, संयोजक गोरख चौधरी, राधेश्याम चौधरी, प्रेम चौधरी, राहुल कुमार, मुखिया डॉ. कैलाश महतो, जटा महतो और कपिल देव चौहान सहित नोनिया समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
📲Get App