🔥 TRENDING कोटा में कूदे बंदर के हमले से महिला का... ਪੰਜਾਬ ''ਚ ਵੱਡੀ ਸਿਆਸੀ ਹਲਚਲ! ''ਵਾਰਿਸ ਪੰਜ... Gujarat Launches SpaceTech Hackathon w... 2.8 tonnes of food destroyed in Ahmeda... 24 Nations Join Indian Defence Forces... Jalandhar Police Seize 275g Heroin, .3...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

निमाड़ उत्सव में कबड्डी, कुश्ती, मेहंदी, रंगोली और नौका सज्जा प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

✍️ Reporter: Rajkumar Kaithwas 🗓 17 Nov 2026, 09:00 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जिले के विकासखंड महेश्वर में 24 से 26 नवंबर तक निमाड़ उत्सव 2026-27 का आयोजन किया जाएगा। उत्सव के अंतर्गत विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें जिला स्तरीय ओपन कबड्डी, कुश्ती, मेहंदी, रंगोली एवं नौका सज्जा प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

प्रतियोगिताओं में विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। कबड्डी के बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को क्रमशः 5 हजार एवं 3 हजार रुपये दिए जाएंगे। कुश्ती के बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 3 हजार एवं 1500 रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।

इसी प्रकार नौका सज्जा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमशः 21 हजार, 11 हजार एवं 5 हजार रुपये दिए जाएंगे। रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 1100, 700 एवं 300 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए पंजीयन कराना अनिवार्य है। पंजीयन की अंतिम तिथि 21 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। पंजीयन एवं अन्य जानकारी के लिए श्रीमती अनिता हिरवे मोबाइल नंबर 9753502010 तथा श्रीमती राजश्री श्रीवास्तव मोबाइल नंबर 9669990521 पर संपर्क किया जा सकता है।

प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा।
📲Get App