🔥 TRENDING Pioneer Daily Urges Safe Journeys for... JioHotstar Expands to MENA via Starzpl... Mike Flanagan’s 10 Major Tweaks to Ste... Hanuman Ansh Nets ₹80 Lakhs on Day 62,... West Bengal to be Renamed 'Paschim Ban... Punjab CM's OSD Rajbir Singh Ghuman Sk...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

निम्हा के महावीर पारा आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित

✍️ Reporter: Mukesh Yadav 🗓 08 Oct 2026, 07:08 AM 👁 30
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पोषण जागरूकता, चित्रकला, रंगोली और क्विज प्रतियोगिता में महिलाओं व बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

लखनपुर/सरगुजा। लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत निम्हा के महावीर पारा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत निम्हा के सरपंच एवं छत्तीसगढ़ सरपंच संघ के उपाध्यक्ष श्री जय सिंह कुरूम तथा जनपद सदस्य श्री राजेन्द्र सिंह करियाम उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शकुन्तला तिवारी द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत कर की गई। इस दौरान विभाग द्वारा प्रदत्त प्रमाणपत्रों का वितरण मुख्य अतिथि के हाथों किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा विभिन्न विषयों पर चित्र बनाकर प्रदर्शित किए गए। वहीं आकर्षक रंगोली एवं बालिकाओं द्वारा मेहंदी लगाने की गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लिया गया। हितग्राही महिलाओं के लिए छोटे-छोटे प्रश्नों पर आधारित क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

सब्जियों और दालों से सजाई पोषण रंगोली

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण विभिन्न प्रकार की सब्जियों एवं दालों से तैयार की गई पोषण रंगोली रही। इसके माध्यम से महिलाओं एवं उपस्थित लोगों को संतुलित आहार और पोषण के प्रति जागरूक किया गया।

मुख्य अतिथि श्री जय सिंह कुरूम ने सेवा संकल्प एवं पोषण माह के महत्व पर प्रेरक उद्बोधन देते हुए कहा कि बच्चों, महिलाओं और परिवारों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है।

न्यौता भोज के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम के अंत में न्यौता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित अतिथियों एवं हितग्राही महिलाओं ने सहभागिता करते हुए भोजन का आनंद लिया। इसके पश्चात कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया।

मुकेश कुमार
प्रेस रिपोर्ट — सरगुजा
📲Get App