🔥 TRENDING Garmin Wins ‘Most Advanced Health Moni... Amazon Prime Video Secures Exclusive G... ગોવા ફિશરીઝના ઉચ્ચ અધિકારીઓએ મંગરોલ બં... MAGA-Themed Film Production Halted Aft... மதுராந்தகம், தாராபுரம் இடைத்தேர்தல்: த... Abu Dhabi Gen Z Embraces Film Photogra...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

नमो नमो क्रांति फाउंडेशन ने महिला मोर्चा की पहली सूची की जारी, 22 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 09 Oct 2026, 07:12 AM 👁 24
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

संगठन विस्तार को मिली गति, यूपी के 22 पदाधिकारियों की सूची जारी; महिला मोर्चा में नई नियुक्तियां

लखनऊ। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी एवं महिला प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष निर्मला पांडेय के नेतृत्व में महिला मोर्चा के जिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की गई है। जारी सूची में कुल 22 पदाधिकारियों को विभिन्न जिलों और महानगर में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन द्वारा जारी सूची के अनुसार, लखनऊ में रंजना दुबे को महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष तथा अनुपमा सिंह को लखनऊ महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं गोंडा में गीता गोस्वामी को जिला अध्यक्ष और किरन सिंह को जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा बनारस में अनुपमा सिंह, आगरा में मधुमाला चंद्र, अंबेडकर नगर में रंजू, कानपुर उत्तर में गीता तिवारी, कौशांबी में संगीता त्रिपाठी, फतेहपुर में शशि कला सोनी, बाराबंकी में कुसुम लता सोनी, आजमगढ़ में वंदना तिवारी, अयोध्या धाम में मिथिलेश सिंह, हापुड़ में कुमुद शर्मा, गाजियाबाद में रीता सिंह ठाकुर, कासगंज में अनीता शर्मा, प्रयागराज में पूनम चौरसिया, उन्नाव में एडवोकेट मोनिका सिंह, कानपुर दक्षिण में ममता गुप्ता, बलरामपुर में सुनीता देवी और हरदोई में रश्मि शर्मा को महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आजमगढ़ में सुलेखा चौबे को महिला मोर्चा का जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन की इस सूची को महिला मोर्चा के विस्तार और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई जिम्मेदारी मिलने पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की गई है।
📲Get App