🔥 ट्रेंडिंग बॉन्ग की जलवायु प्रणाली से चक्रवात का... बिहार MLC चुनाव: शिक्षक सीटों में 57.2... सिवान में पटाखा कारखाने में विस्फोट, 4... बिहार में आतिशबाजी कारखाने में विस्फोट... ರಾಯಚೂರು ಜಿಲ್ಲೆಯಲ್ಲಿ ಕೆಪಿಟಿಸಿಎಲ್ ಕಾರ್ಮಿ... સુરતમાં પી.એમ. કિસાન ઉત્સવ દિવસની ઉજવણ...
23 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नलबंद चौराहे पर होटल संचालकों द्वारा परिक्रमण और अवैध पार्किंग

✍️ रिपोर्टर: Narendra Kumar 🗓 23 अक्टू. 2026, 07:54 PM 👁 114
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अवैध पार्किंग एक तरफ का रास्ता बंद करना दुकान बाहर तक लगाई जा रही है

*आगरा, उत्तर प्रदेश*

नलबंद चौराहा पर अतिक्रमण का बोलबाला, थाना नई की मंडी के होटल संचालकों ने सड़क को बनाया पार्किंग स्टैंड, जनता परेशान - शासन-प्रशासन मौन

*आगरा।* आगरा के हृदय स्थल कहे जाने वाले नलबंद चौराहा और थाना नई की मंडी क्षेत्र में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के चलते आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय होटल संचालकों द्वारा अपनी दुकानों का सामान सड़क तक लगा देना, सड़क पर अवैध रूप से पार्किंग कराना और एक तरफा रोड को पूरी तरह से बंद कर देने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नई की मंडी के कई होटल और ढाबा संचालक अपने ग्राहकों के वाहनों को सड़क पर ही खड़ा करवाते हैं। इससे नलबंद चौराहा से गुजरने वाली मुख्य सड़क पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। पैदल चलने वाले राहगीरों, स्कूली बच्चों और एंबुलेंस तक को निकलने में घंटों लग रहे हैं।

*स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा*
स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का कहना है कि कई बार नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि शासन-प्रशासन इस पूरे मामले में अनदेखी कर रहा है, जिसके चलते होटल संचालकों के हौसले बुलंद हैं।

> "सुबह से शाम तक रोड पर जाम लगा रहता है। होटल वालों ने आधा रोड अपनी दुकान और पार्किंग से घेर रखा है। प्रशासन देख कर भी नहीं देख रहा।" - एक स्थानीय नागरिक

*प्रशासन से कार्रवाई की मांग*
क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन, नगर निगम आगरा और यातायात पुलिस से मांग की है कि नलबंद चौराहा और खाना नई की मंडी क्षेत्र में फैले अवैध अतिक्रमण को तुरंत हटवाया जाए, अवैध पार्किंग बंद कराई जाए और रोड को एक तरफ से बंद करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

*रिपोर्ट: नरेन्द्र गोस्वामी
📲Get App