रक्षा
नुक्कड़ नाटक के जरिए यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को दी गई जानकारी
पुलिस उपायुक्त यातायात अभय नाथ त्रिपाठी के निर्देशन में चला अभियान, ऑटो, ई-रिक्शा और टेम्पो चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील।
कानपुर, उत्तर प्रदेश। यातायात माह 2026 के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त यातायात अभय नाथ त्रिपाठी के निर्देशन में 7 नवंबर 2026 को यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान टीआई पश्चिम जोन प्रथम एवं यातायात जागरूकता टीम द्वारा भाटिया तिराहा पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन के साथ-साथ ऑटो, ई-रिक्शा एवं टेम्पो चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पर सुरक्षित वाहन चलाने तथा दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने का संदेश दिया। इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और आमजन में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी एवं जागरूकता की भावना विकसित करना रहा। यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।