🔥 TRENDING Sikkim Unveils Statewide Skill Trainin... Sikkim Releases Chocolate Mahseer into... Union Minister Scindia Meets Mizoram C... Bihar edges Andhra Pradesh in Day 3 of... Bankers’ Conclave Aims to Open New Inv... किसान यूनियन ने मांगों को लेकर बीडीओ क...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नौजर घाट से पुलिस ने अज्ञात शव को किया बरामद
Crime

नौजर घाट से पुलिस ने अज्ञात शव को किया बरामद

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 26 Aug 2026, 11:20 AM 👁 75
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

खानेकलां थान क्षेत्र स्थित गंगा नदी के किनारे नौजर घाट से पुलिस ने एक अज्ञात शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

पटना सिटी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

नौजर घाट पर गंगा किनारे अज्ञात शव मिलने से हड़कंप,

पटना के खाजेकला थाना क्षेत्र के नौजर घाट स्थित पिलर नंबर 153 के पास बुधवार सुबह गंगा नदी किनारे एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही खाजेकला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
स्थानीय लोगों के अनुसार शव काफी देर से किनारे पर पड़ा हुआ है और उससे तेज दुर्गंध आ रही है। इसके कारण सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने शव की पहचान कराने और उसे जल्द से जल्द वहां से हटाने की मांग की है।
बताया जा रहा है कि इसी इलाके के में भी पहले एक अज्ञात शव बरामद हुआ था, जिसकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है। लगातार शव मिलने की घटनाओं से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। शव गंगा में कैसे पहुंचा और मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
📲Get App