🔥 ट्रेंडिंग खानपुर में नाले में मिले सफाईकर्मी की... રાજકોટના એસ્ટ્રોન ચોકમાં ટ્રાફિક પોલીસ... ભરૂચ: રજવાડી ચાની ફ્રેન્ચાઈઝીના સંચાલક... ચૂંટણી પંચ દ્વારા મતદાર યાદી સુધારણા મ... प्रधानमंत्री के इस्तीफे की बात कहने वा... ભરૂચ જિલ્લા પંચાયત પ્રમુખ શ્રીમતી ડિમ્...
11 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

निजी स्कूल में सुविधाओं की कमी बारिश में छत से टपकता है

✍️ रिपोर्टर: Manjur Mansoori 🗓 11 अक्टू. 2026, 02:22 PM 👁 71
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
निजी स्कूल में सुविधाओं की कमी बारिश में छत से टपकता है पानी




शिक्षा का अधि

Coutal N.

संबंधित विद्यालय की तस्वीर, जिसका जर्जर छप्पर टूटकर लटकता दिख रहा है।

न्यूज, केशवाहीः जिले के केशवाही स्थित रैम्बो पब्लिक स्कूल में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर सवाल उठे हैं। शिकायतों के अनुसार, बारिश के दौरान स्कूल की छत से पानी टपकता है। बच्चों के लिए पीने के पानी की समुचित व्यवस्था और स्कूल तक आने-जाने का उचित रास्ता भी नहीं है।

इन कमियों से बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और पढ़ाई के अनुकूल माहौल को लेकर चिंता जताई गई है।

स्थानीय निवासी गौतम ने कहा कि स्कूल में सुविधाएं नहीं हैं,

जबकि फीस मनमानी ली जा रही है। उनके अनुसार, कई अभिभावकों ने स्कूल संचालक को सचेत किया है, लेकिन अब तक सुधार नहीं हुआ।

इस मामले में स्कूल संचालक अमित गुप्ता ने कहा कि सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और जो कमी होगी, उसे ठीक किया जाएगा।

बीआरसी द्विवेदी ने कहा कि स्कूल में व्यवस्थाओं की कमी की शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी और उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई होगी।
📲Get App