🔥 TRENDING ग्राम पंचायत रावत आबादी Robert Pattinson to Begin Shooting as... મજૂર વર્ગને કામની અછતને કારણે વતન છોડવ... Malabar Gold Expands Charminar Showroo... Two Arrested in Bihar for Alleged Cybe... आम नागरिक की जलभराव की समस्या
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

#नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य हिस्से में बना भीषण चक्रवर्ती तूफान

✍️ Reporter: Sanvar Lal 🗓 28 Oct 2026, 08:00 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

#नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य हिस्से में बना भीषण चक्रवर्ती तूफान

*नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में बना भीषण चक्रवाती तूफान*

तुफान अर्नब पिछले 6 घंटे के दौरान 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है। इसके आज शाम तक इसी दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान के उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और कल सुबह तक बापटला तथा विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश और यानम के तटों को पार करने की बहुत अधिक संभावना है। इस दौरान हवा की अधिकतम रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जबकि झोंकों की गति 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने आज और कल आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तटीय प्रदेशों में अधिकांश स्थानों पर हल्की बारिश तथा कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।
📲Get App