🔥 TRENDING Delhi: Five Youths Robbed of Mobile Ph... Bihar CM Plans Permanent Bridge to Con... 10-Crore Jewellery Heist in Katni: Thi... Writer Swarangi Sane Reflects on Indor... दीपावली के दिन खानेकलां थाना क्षेत्र क... Madhya Pradesh releases draft electora...
12 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

नूंह के नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी व PICU वार्ड की व्यवस्था पर उठे सवाल, बेडशीट न बदलने का आरोप

✍️ Reporter: Juber Ahmad 🗓 12 Nov 2026, 05:41 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नूंह (मेवात) स्थित नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी में फाइल बनाने में देरी और PICU वार्ड में 20 दिनों तक बेडशीट न बदलने के आरोप लगाए गए हैं। मरीजों के परिजन प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

नूंह (मेवात) स्थित नल्हड़ मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मरीजों के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचने के बाद फाइल बनवाने के लिए उन्हें 20 से 30 मिनट तक इंतजार करना पड़ता है। शिकायत में दावा किया गया है कि इस दौरान फाइल बनाने वाले कर्मचारी मोबाइल फोन में व्यस्त रहते हैं, जिससे मरीजों की फाइल समय पर नहीं बन पाती है।

मेडिकल कॉलेज की दूसरी मंजिल पर स्थित बच्चों के गहन चिकित्सा वार्ड (PICU) की साफ-सफाई पर भी सवाल उठे हैं। आरोप है कि यहां भर्ती बच्चों के बेड पर बिछी बेडशीट 20-20 दिनों तक नहीं बदली जाती है। ऐसे में, जहां छोटे बच्चों का इलाज हो रहा है, वहां स्वच्छता की कमी चिंताजनक बताई जा रही है। साथ ही, शिकायत करने वाले मरीजों के परिजनों के साथ कथित तौर पर डांट-फटकार की बात भी सामने आई है।

इस मामले में हरियाणा स्वास्थ्य विभाग, नूंह जिला प्रशासन और नल्हड़ मेडिकल कॉलेज प्रशासन से मांग की जा रही है कि इन शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रशासन से यह भी सवाल किया गया कि ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की निगरानी और अस्पताल की नियमित जांच किसके द्वारा की जाती है।

प्रेस नोट में स्पष्ट किया गया है कि इसकी शिकायत का उद्देश्य किसी डॉक्टर या कर्मचारी को बदनाम करना नहीं, बल्कि सरकारी अस्पताल की व्यवस्था में सुधार करना और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाना है। जरूरतमंद लोगों को समय पर सुविधा और साफ-सुथरा वातावरण मिलना उनका अधिकार है, जिसके लिए प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
📲Get App