🔥 ट्रेंडिंग माननीय मंत्री लेशी सिंह ने नीतीश कुमार... मुंबई में सरकार ने नई इमारत को बंद कर... ग्राम बगड़ राजपूत में हुआ नानी बाईरो म... जोकीहाट पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिर... हाथमा में बाइक दुर्घटना: सवार को सिर म... जोगबनी के मुख्य पार्षद ने राजेश साह जी...
23 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

नागेंद्र गुप्ता को सलेमपुर पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नियुक्त, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

✍️ रिपोर्टर: Sandeep Kumar 🗓 23 नव. 2026, 07:37 PM 👁 26
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भाजपा ने नागेंद्र गुप्ता को सलेमपुर पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया, स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।

सलेमपुर, देवरिया। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपते हुए नागेंद्र गुप्ता को सलेमपुर पिछड़ा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष काली प्रसाद द्वारा जारी पदाधिकारियों की सूची में उनके नाम की घोषणा की गई है। इस नियुक्ति से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

नियुक्ति के बाद नागेंद्र गुप्ता ने भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद एवं पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रणविजय सिंह सैथवार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में उनके जैसे सामान्य कार्यकर्ता को भी संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पार्टी की कार्यकर्ता-आधारित विचारधारा और समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। साथ ही सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।

नागेंद्र गुप्ता की नियुक्ति की खबर मिलते ही समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर हिमांशु मिश्रा, अमित यादव, रामजी सिंह, लार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू, वीरेंद्र गुप्ता और धीरेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
📲Get App