🔥 TRENDING ઉનામાં ચંદ્રકિરણ ગ્રુપ દ્વારા ભવ્ય ગણે... तिरहुत स्नातक शिक्षक चुनाव को लेकर आच... D.P. Abhushan Launches First Gujarat S... Gujarat TAT S 2026 Question Paper Rele... Vadodara Cyber Crime Cell Detains Accu... Two Young Men Die, One Hurt in Darbhan...
24 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

नगर थाना क्षेत्र के विशनपुर गढ़ी गांव में भाई ने किया भाई कि हत्या

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 24 Sep 2026, 05:00 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लखीसराय जिला के नगर थाना क्षेत्र गढ़ी विशनपुरगांव में जमीन विवाद में भाई कि कुदाल से हत्या कर शव को घर में दफनाया पुलिस जांच में जुटी आरोपी भाई को पुलिस ने लिया हिरासत में

लखीसराय से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी विशनपुर से बड़ी खबर सामने आई है... जहां जमीन विवाद में भाई ने अपने ही भाई की हत्या कर शव को घर के अंदर दफना दिया।मृतक की पहचान साधु यादव के रूप में हुई है।घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घर की जांच शुरू की। जांच के दौरान घर के अंदर से साधु यादव का शव बरामद किया गया।एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि माधव यादव और साधु यादव दोनों भाई थे। दोनों के बीच जमीन को लेकर पिछले चार पांच दिनों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ। आरोप है कि माधव यादव ने कुदाल से साधु यादव पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।इसके बाद आरोपी ने शव को घर के अंदर ही दफना दिया। स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस ने आरोपी माधव यादव को हिरासत में ले लिया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त कुदाल को भी जब्त किया है।

बाइट शिवम् कुमार, एसडीपीओ, लखीसराय।

बाइट छोटू कुमार,परिजन।
📲Get App