🔥 TRENDING Police seize Rs 2.06 lakh brown sugar,... Rajasthan Youth Jahan Betala to Take J... 150 ફૂટ રિંગ રોડ નજીક આંબેડકર ચોકમાં હ... जंतर-मंतर पर सौरव दास और आशुतोष रांका... Karnataka Ex‑CM Siddaramaiah decries S... Abhijeet Dipke Arrest Sparks Allegatio...
13 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

निगोही: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का मुख्य आरोपी संदीप वर्मा गिरफ्तार

✍️ Reporter: Satyam Verma 🗓 13 Oct 2026, 09:20 AM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शाहजहांपुर के निगोही थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित चल रहे 21 वर्षीय आरोपी संदीप वर्मा को पुवायां रोड से गिरफ्तार किया है।

निगोही थाना पुलिस को नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में वांछित चल रहे 21 वर्षीय आरोपी संदीप वर्मा को ग्राम चैना रुरिया में ग्रामीण बैंक के पास पुवायां रोड से आधी रात करीब 00.10 बजे गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 09 अगस्त 2026 को निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने तहरीर दी थी कि गांव के ही दो युवक उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गए हैं। तहरीर के आधार पर थाना निगोही में मु0अ0सं0 375/26 धारा 137(2) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया था। जांच में तथ्य सामने आने पर मुकदमे में धारा 87/64(2) BNS व 5/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। 12.10.2026 को पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी पुवायां रोड से आते एक व्यक्ति ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे शक होने पर पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

पकड़े गए अभियुक्त संदीप वर्मा को उसके जुर्म से अवगत कराते हुए हिरासत में ले लिया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं, इस मामले का दूसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
📲Get App