🔥 TRENDING महु–पीथमपुर मार्ग पर तीन बच्चों की सड़... YouTube to Stream 2027 IIFA Awards Wor... Smita Jayakar Recounts Late Arrival of... Photo Highlights Women in Traditional... DiCaprio and Lawrence to Star in New T... Congress Criticises PM Over Chinese PL...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नोएडा के एलिवेटेड रोड पर एक बार फिर गड्ढा हो गया है। बुधवार को मरम्मत कार्य की पूर्व सूचना दिए बिना एक साइड को बंद करने से लंबा ट्रैफिक जाम लग गया

✍️ Reporter: Neeraj goswami 🗓 23 Oct 2026, 11:53 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नोएडा के एलिवेटेड रोड पर फिर हुआ गड्ढा, एक साइड को 10 दिन के लिए किया गया बंद

नोएडा प्राधिकरण द्वारा एलिवेटेड रोड पर मरम्मत कार्य की पूर्व सूचना दिए बिना एक साइड बंद करने से बुधवार को भारी जाम की स्थिति बन गई। अचानक रास्ता बंद होने और ट्रैफिक एडवाइजरी देर से जारी होने के कारण गाजियाबाद और ग्रेनो वेस्ट से नौकरी कर लौट रहे लोगों को अपने घर पहुंचने में करीब एक से डेढ़ घंटे का सफर तय करना पड़ा। वाहन चालकों का कहना है कि यदि इसकी जानकारी एक दिन पहले दी जाती, तो वे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर सकते थे डीसीपी सैयद अली अब्बास ने बताया कि सेक्टर-61 से सेक्टर-15 की ओर जाने वाले वाहन चालक सेक्टर-61 से एलिवेटेड रोड के नीचे एमपी-2 मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे। यहां से गिझौड़ चौक और सेक्टर-31/25 चौक होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
📲Get App