🔥 TRENDING Amritsar Youth Murdered in Shooting Police Bust Illegal Liquor Network in... Ambulances Rush to Rajasthan Village A... SIT Formed to Investigate Jarange Alle... ವಿಜಯದಶಮಿ ಶೋಭಾಯಾತ್ರೆಯಲ್ಲಿ ‘ಬನೇಗಾ ಮಂದಿರ’... અખંડ ભારતના શિલ્પી સરદાર વલ્લભભાઈ પટેલ...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नीड 24 न्यूज़ की खबर का असर प्रशासन ने मुख्य गेट से कचरा हटाया

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 27 Oct 2026, 09:06 AM 👁 28
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
खबर का असर: नीड 24 न्यूज़ की खबर पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, सीएचसी के मुख्य गेट से हटाया गया कचरा का ढेर
​नाचना जैसलमेर नीड 24 न्यूज़
​नीड 24 न्यूज़ की खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगे कचरे के विशाल ढेर को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी, जिसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य गेट से सारा कचरा साफ करवा दिया है।
​मरीजों और तीमारदारों को मिली राहत
​अस्पताल के मुख्य गेट पर कचरा जमा होने के कारण वहां से गुजरने वाले मरीजों, उनके तीमारदारों और चिकित्साकर्मियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कचरे के कारण उठने वाली दुर्गंध और मक्खी-च्छरों के प्रकोप से संक्रमण फैलने का खतरा भी मंडरा रहा था। नीड 24 न्यूज़ ने इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया था।
​प्रशासन ने लिया संज्ञान
​खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। इसके बाद तुरंत सफाई कर्मचारियों की टीम मौके पर भेजी गई और जेसीबी व ट्रैक्टर की मदद से मुख्य गेट के आसपास जमा कचरे को पूरी तरह साफ करवाकर रास्ते को दुरुस्त कर दिया गया।
​आम जनता ने की नीड 24 न्यूज़ की सराहना
​अस्पताल परिसर के आसपास साफ-सुथरा माहौल होने से स्थानीय नागरिकों, मरीजों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है। आम जनता और बुद्धिजीवियों ने नीड 24 न्यूज़ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा है कि मीडिया की इस सकारात्मक भूमिका से जनसमस्याओं का समय पर समाधान हो रहा है।
📲Get App