🔥 ट्रेंडिंग स्थानीय घटना पर जानकारी उपलब्ध नहीं सुवासा गांव में यूरिया की कमी से किसान... गोशाखाप गांव के लोगों ने पश्चिम गोस्वा... एमपी ने जैनजातिया गौरव दिवस पर 1,353 क... एमपी उच्च न्यायालय: पहली शादी के बाद भ... एमपी हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड‑3 एडमिट...
15 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नाचना पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च लोगो को भय मुक्त होकर मतदान की अपील

✍️ रिपोर्टर: Rajendra Kumar sen 🗓 15 नव. 2026, 05:30 PM 👁 50
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सरपंच चुनाव से पहले नाचना पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील
​नाचना (जैसलमेर)
संवाददाता: राजेन्द्र कुमार सेन
​ग्राम पंचायत सरपंच चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न करवाने के लिए नाचना पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में नाचना थानाधिकारी सुमेरदान के नेतृत्व में पुलिस जाब्ते ने कस्बे के मुख्य मार्गों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला।
​फ्लैग मार्च नाचना पुलिस थाने से शुरू होकर मुख्य बाजार, बस स्टैंड और विभिन्न मोहल्लों से होते हुए गुजरा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने आमजन से संवाद कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। थानाधिकारी सुमेरदान ने ग्रामीणों और मतदाताओं को संदेश देते हुए कहा कि वे बिना किसी डर, दबाव या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
​उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति भंग करने, अफवाह फैलाने या मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन की इस सक्रियता से कस्बे के मतदाताओं में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है।
📲Get App