🔥 TRENDING रबी फसल के लिए 1 नवंबर से मिलेगा सिंचा... Bollywood Hungama Releases New Sher Wa... Government Bans Bitchat Bluetooth Mess... Unisba Media Daily Current Affairs Pag... Investigation Launched into Death of P... Nobel Committee Announces 2023 Physics...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नाचना में बेखौफ हुए बदमाश: रात में दुकान का ताला काटकर चोरी का प्रयास, व्यापार मंडल आक्रोशित

नाचना में बेखौफ हुए बदमाश: रात में दुकान का ताला काटकर चोरी का प्रयास, व्यापार मंडल आक्रोशित

✍️ Reporter: Rajendra Kumar 🗓 08 Sep 2026, 09:56 AM 👁 279
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नाचना में बेखौफ हुए बदमाश: रात में दुकान का ताला काटकर चोरी का प्रयास, व्यापार मंडल आक्रोशित
​नाचना (जैसलमेर)। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से ग्रामीणों और व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। बीती रात बेखौफ चोरों ने एक और दुकान को अपना निशाना बनाते हुए आरी के फंदे (ब्लेड) से ताला काट दिया
​पीड़ित व्यापारी ने बताया कि बीती रात अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान का ताला आरी से काट दिया। अंदर कितना नुकसान हुआ है या सामान गायब हुआ है, इसका सही आकलन पुलिस द्वारा मौका तस्दीक (निरीक्षण) किए जाने और दुकान खोलने के बाद ही हो सकेगा।
​दो दिन पहले भी ग्रामीणों ने दी थी रिपोर्ट
स्थानीय निवासियों का कहना है कि नाचना क्षेत्र में पिछले कुछ समय से चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। महज दो दिन पहले भी ग्रामीणों ने लगातार टूट रहे तालों और चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस थाने में लिखित रिपोर्ट सौंपी थी। इसके बावजूद पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था सुधरती नजर नहीं आ रही, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
​व्यापार मंडल की अपील: दुकानें रखें बंद, पुलिस पर दवाब बनाने की तैयारी
घटना की सूचना मिलते ही व्यापार मंडल के प्रतिनिधि और स्थानीय व्यापारी मौके पर एकत्रित हो गए। सुरक्षा व्यवस्था से नाराज व्यापार मंडल ने सभी दुकानदारों से अपनी-अपनी दुकानें बंद रखने का अनुरोध किया है।
​व्यापारियों का कहना है कि जब तक पुलिस प्रशासन मुस्तैदी नहीं दिखाता और पूर्व में हुई चोरियों का खुलासा कर गश्त नहीं बढ़ाता, तब तक विरोध जारी रहेगा। व्यापार मंडल पुलिस को पुनः सूचित कर ठोस कार्रवाई की मांग करेगा, ताकि भविष्य में किसी अन्य व्यापारी या ग्रामीण के साथ ऐसी घटना न हो।
📲Get App