🔥 ट्रेंडिंग ठाणे व कल्याण या दोन्ही स्टेशनवर चढणाऱ... जयनगर दुर्गा मंदिर में इनवर्टर, बैटरी... ಸೋಮನಮರಡಿ ಗ್ರಾಮ ಪಂಚಾಯತಿ ವ್ಯಾಪ್ತಿಯ ಹಳ್ಳಿ... सरपंच उम्मीदवार सोनारामजी जांदू नामांक... ଆଜି ଗଞ୍ଜାମ ଜିଲ୍ଲାର ବନ୍ୟାଞ୍ଚଳ ବୁଲିବେ ୮... नाचना-जैसलमेर: नाचना लोअर वितरिका में...
04 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नाचना-जैसलमेर: नाचना लोअर वितरिका में अवैध थल और जनरेटर से पानी चोरी, टेल के किसान सिंचाई के लिए परेशान

✍️ रिपोर्टर: Rajendra Kumar sen 🗓 04 नव. 2026, 01:17 PM 👁 44
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नाचना-जैसलमेर: नाचना लोअर वितरिका में अवैध थल और जनरेटर से पानी चोरी, टेल के किसान सिंचाई के लिए परेशान
​नाचना (जैसलमेर)। क्षेत्र की नाचना लोअर वितरिका में अवैध रूप से थल लगाने और जनरेटर चलाकर पानी उठाने से टेल (अंतिम छोर) के किसानों को सिंचाई का पानी नहीं मिल पा रहा है। वितरिका में रविवार से ही जलस्तर काफी कम हो गया है, जिससे किसानों की फसलों पर संकट मंडराने लगा है।
​स्थानीय किसान बाबूराम ने बताया कि नाचना लोअर वितरिका के पांच वाले मोघे पर बेधड़क अवैध थल लगाई गई है। इसके साथ ही नहर में ठेकेदार द्वारा भी अवैध रूप से जनरेटर लगाकर बड़े पैमाने पर पानी की चोरी की जा रही है।
​अंतिम छोर तक पानी न पहुँचने के कारण टेल क्षेत्र के किसानों में खासा रोष है। किसानों का कहना है कि नहर में पहले से ही पानी का बहाव कम है, ऊपर से अवैध रूप से थल और जनरेटर लगाकर पानी लिफ्ट करने से निचले इलाकों की नहरें सूखने के कगार पर आ गई हैं। अगर जल्द ही इस अवैध पानी चोरी पर रोक नहीं लगाई गई और टेल तक पूरा पानी नहीं पहुँचाया गया, तो किसानों की मेहनत से बीजी गई फसलें बर्बाद हो जाएँगी।
​पीड़ित किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से माँग की है कि वितरिका का तुरंत मौका मुआयना कर अवैध थल और जनरेटर को हटाया जाए तथा पानी चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि टेल के किसानों को उनके हक का सिंचाई पानी मिल सके।
📲Get App