🔥 ट्रेंडिंग उज्जैन के बोरवेल में ई‑कोलाई, कोलीफॉर्... हरियाणा ने बड़े प्रोजेक्ट टेंडर तेज कर... चिचपल्लीतील अज्ञात मृतदेहाची ओळख राजू... RRB NTPC के 1,688 रेलवे पदों के लिए आव... देब्रीगढ़ अभयारण्य में नया नर बाघ छत्त... छत्तीसगढ़ में तीन दिवसीय जनजाति गौरव द...
15 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नाचना ग्राम पंचायत: सरपंच नामांकन के दिन दिखा भारी उत्साह, प्रत्याशियों ने दिखाया दमखम

✍️ रिपोर्टर: Rajendra Kumar sen 🗓 15 नव. 2026, 11:34 AM 👁 63
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नाचना ग्राम पंचायत: सरपंच नामांकन के दिन दिखा भारी उत्साह, प्रत्याशियों ने दिखाया दमखम
​नाचना (जैसलमेर)। रविवार को नाचना ग्राम पंचायत में सरपंच पद के नामांकन के दौरान खासी चुनावी गहमागहमी और उत्साह देखने को मिला। नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचे विभिन्न प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए पूरा दमखम दिखाया।
​रविवार के दिन नाचना कस्बा पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा नजर आया। सुबह से ही पंचायत क्षेत्र और नामांकन स्थल के आसपास प्रत्याशियों और समर्थकों की आवाजाही शुरू हो गई थी। दावेदारों ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किए और क्षेत्र के विकास के वादों के साथ अपनी दावेदारी मजबूत करने की कोशिश की।
​नामांकन प्रक्रिया के दौरान कस्बे में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन व पुलिस के जवान भी मुस्तैद रहे, ताकि प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो सके। नामांकन के पहले ही दिन दिखे इस उत्साह ने आगामी पंचायत चुनाव की सरगर्मियों को और तेज कर दिया है।
​संवाददाता: राजेन्द्र कुमार सेन, नाचना (जैसलमेर)
📲Get App