🔥 TRENDING Chhath Puja Preparations in Full Swing... MP Shivers as Snowfall Triggers Cold W... *कुट्टी कटाई को लेकर विवाद, सोशल मीडिय... फर्रुखाबाद में 20 नवंबर को 375 जोड़ों... Rahul Gandhi unveils Telangana gig‑wor... Jr NTR joins forces with director Anil...
15 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के गंभीर मामले में नारायणपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार।

✍️ Reporter: Mukesh Yadav 🗓 15 Nov 2026, 06:48 AM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लगातार पतासाजी के बाद 13 नवंबर को ओरछा क्षेत्र में घेराबंदी कर पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ा।

छत्तीसगढ़ थाना – ओरछा 14 नवंबर 2026 नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के गंभीर मामले में नारायणपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार। लगातार पतासाजी के बाद 13 नवंबर को ओरछा क्षेत्र में घेराबंदी कर पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ा।

पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्य चंद्राकर के मार्गदर्शन में एसडीओपी छोटेडोंगर श्री मनोज मांडवी एवं थाना प्रभारी ओरछा श्री लक्ष्मण कुमेटी के नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस द्वारा महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

मामले का विवरण –

दिनांक 12.11.2026 को प्रार्थिया द्वारा थाना ओरछा में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 09.11.2026 को आरोपी मुराराम गोटा, पिता स्व. पण्डुक गोटा, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम चालचेर (अतापारा), थाना ओरछा, जिला नारायणपुर द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया है।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना ओरछा में अपराध क्रमांक 11/2026, धारा 65(2) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। इस दौरान घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। आरोपी की पतासाजी के लिए पुलिस टीम द्वारा गुड़ाड़ी, एडजुम, ब्रेबेड़ा एवं चालचेर सहित ओरछा क्षेत्र में लगातार तलाश की जा रही थी।

इसी दौरान दिनांक 13.11.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी ओरछा क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर दिनांक 13.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजनों को दी गई तथा आरोपी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओरछा में चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया।

नारायणपुर पुलिस महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
📲Get App