🔥 TRENDING બનાસકાંઠામાં એલ.સી.બી. દ્વારા ૧૧ લાખના... हर रिफॉर्म का विरोध करना कांग्रेस का प... Abaki bar BJP Sarkar સમી તાલુકાનાં રણાવાડા પ્રા.શાળા ખાતે... आगरा जिले के चौरंगा गांव में सड़क व जल... तिलक नगर में डोर-टू-डोर बिजली चेकिंग,...
06 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

नाबालिग अपहरण-दुष्कर्म केस में बड़ा पुलिस एक्शन! मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 2 बालकों पर भी कार्रवाई

✍️ Reporter: Devendra Kumar Poya 🗓 05 Oct 2026, 02:26 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कांकेर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है

कांकेर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है... नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, जांच के दौरान 2 विधि से संघर्षरत बालकों की भूमिका सामने आने के बाद उनके खिलाफ भी किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

29 सितंबर को नाबालिग के लापता होने की शिकायत परिजनों ने थाना कांकेर में दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 343/2026 दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू की और उसे सकुशल बरामद कर लिया।

जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराएं जोड़ीं। इसके बाद पुलिस ने 24 वर्षीय डोमेश पटेल, पिता राकेश पटेल, निवासी गोविंदपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

मामले की जांच यहीं नहीं रुकी... विवेचना के दौरान 2 विधि से संघर्षरत बालकों की भूमिका भी सामने आई, जिसके बाद दोनों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई।

फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस मामले की आगे की विवेचना में जुटी है।
📲Get App